Table of Contents
Toggleभारतीय नौसेना SSR (मेडिकल असिस्टेंट) भर्ती 2024
- 1. परिचय
- 2. कौन कर सकता है अप्लाई?
- 3. ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होगी?
- 4. आवेदन की फीस कितनी होगी ?
- 5.इस भर्ती में चुनाव की प्रक्रिया क्या है ?
- 6. इस भर्ती में लिखित परीक्षा का फॉर्मेट क्या है?
- 7. पैसा और प्रमोशन के बारे में भी जाने
- 8. कैसे करें आवेदन?
- 9. भारतीय नौसेना SSR परीक्षा 2024 का सिलेबस
- 10. भभारतीय नौसेना SSR परीक्षा 2024 का प्रारूप (Exam Pattern in Detail)
अगर आपका भी सपना है कि देश की सेवा करे, तो भारतीय नौसेना में SSR (मेडिकल असिस्टेंट) के पद पर भर्ती का मौका मत छोड़ना जी हां, क्योंकि भारतीय नौसेना ने SSR मेडिकल असिस्टेंट की पदों पर बम्पर भर्ती की घोषणा कर दी है ये मौका उन अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों के लिए है, जो 10+2 में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान (PCB) से अपनी पढाई पूरी की हैं तो इसलिए जिन भी भारतीय युवाओं का सपना है की वे भारतीय नौसेना(Indian Navy) में जाकर अपने देश की सेवा करे और अपने माँ बाप का सपना पूरा करे तो आज इस आर्टिकल को जरुर पढे क्योंकि इस पोस्ट में हमने इस भर्ती से सम्बंधित पूरी जानकारी दी है जैसे : महत्वपूर्ण तिथि, उम्र सीमा,ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, सैलरी, परीक्षा पैटर्न,सिलेबस इत्यादि .
महत्वपूर्ण जानकारी | विवरण |
---|---|
परीक्षा का नाम | भारतीय नौसेना SSR Medical Assistant 2024 |
परीक्षा का मोड | ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित) |
आवेदन तिथियाँ | 7 सितंबर 2024 - 17 सितंबर 2024 |
आयु सीमा | 17-20 वर्ष (केवल अविवाहित पुरुष ही इस भर्ती के लिए योग्य है जिनकी उम्र सीमा दी गयी है) |
योग्यता | 12th or Equivalent (in Physics, chemistry,and biology) |
वेतन | ₹21,700 - ₹69,100 |
परीक्षा प्रारूप | MCQs, 100 प्रश्न, 1 घंटा |
सिलेबस | गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान |
शारीरिक परीक्षण | 1.6 किमी दौड़, पुश-अप्स, सिट-अप्स, स्क्वाट्स |
मेडिकल टेस्ट | आंखों की रोशनी, हड्डियों, हृदय और मानसिक स्वास्थ्य की जाँच |
आवेदन शुल्क |
सामान्य / OBC / EWS: ₹0/- SC / ST: ₹0/- |
परीक्षा की भाषा | हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओँ में |
ऑफिसियल वेबसाइट | लिंक |
विज्ञापन डाऊनलोड करें | लिंक ( अंग्रेजी में ) |
विज्ञापन डाऊनलोड करें | लिंक ( हिंदी में ) |
ऑनलाइन आप्लाई करें | Apply Now |
कौन कर सकता है अप्लाई?
चलिये अब हम आपको इस भर्ती के लिए जरुरी योग्यता के बारे में बताते है जो इस प्रकार है :
क्वालिफिकेशन: अगर आपने 10+2 में भौतिकी, रसायन और जीवविज्ञान (PCB) में कम से कम 50% अंक हासिल किए हैं, तो आप इस नौकरी के लिए योग्य हैं। लेकिन याद रहे, हर सब्जेक्ट में 40% से कम न हों.
उम्र: ध्यान रहे आपकी उम्र 1 नवंबर 2003 से 30 अप्रैल 2007 के बीच होनी चाहिए यानी, जो भाई इस डेट के बीच पैदा हुए हैं, वही आवेदन कर सकते हैं.
ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होगी?
भारतीय नौसेना SSR (मेडिकल असिस्टेंट) भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर 2024 से शुरू हो चुकी है. और आपको 17 सितंबर 2024 तक आवेदन करना होगा, इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.इस लिए आप सभी से गुजारिश है की आप सब को जल्द से जल्द आवेदन कर लेना चाहिए ताकि कोई दिक्कत न हो.
आवेदन की फीस कितनी होगी ?
भारतीय नौसेना SSR भर्ती 2024 के लिए आवेदन की फीस इस प्रकार है:
सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), और ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए:
₹0/-अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए:
₹0/-
फीस भुगतान कैसे करें:
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है. भुगतान के विकल्पों में निम्नलिखित शामिल हैं इनमे किन्ही से भी भाई लोग पेमेंट कर सकते अगर जरुरी हो तब वैसे तो यह फ्री है
- क्रेडिट कार्ड
- डेबिट कार्ड
- नेट बैंकिंग
इस भर्ती में चुनाव की प्रक्रिया क्या है ?
अब देखते हैं कि ये नौकरी पक्की करने के लिए भाई लोग को किन किन प्रक्रिया से गुजरना होगा:
स्टेज 1: सबसे पहले, आपके 10+2 (PCB) में मिले अंकों के आधार पर आपको शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। मतलब कि जितने अच्छे नंबर, उतने ज्यादा चांस!
स्टेज 2: अब असली खेल शुरू होता है! अगर आप शॉर्टलिस्ट हो गए तो फिर आपको शारीरिक फिटनेस टेस्ट (PFT), लिखित परीक्षा, और मेडिकल जांच से गुजरना होगा.
इस भर्ती में लिखित परीक्षा का फॉर्मेट क्या है?
अब हम भारतीय नौसेना में भर्ती के लिए परीक्षा फोर्माते को देख लेते है :
प्रश्नपत्र: ये परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में होगी. इसमें कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें से हर सेक्शन में 25 सवाल होंगे (अंग्रेजी, विज्ञान, जीवविज्ञान, और सामान्य जागरूकता/तार्किक क्षमता)।
समय सीमा: ये परीक्षा केवल एक घंटे की होगी, तो भाई लोग को अपनी तैयारी पक्की रखनी होगी.
पैसा और प्रमोशन के बारे में भी जाने
अब बात करते हैं पैसे की की इस भर्ती में सेलेक्ट होने के बाद भाई लोग को कितना वेतन मिलने वाला है:
ट्रेनिंग के दौरान: आपको ₹14,600 प्रति महीना स्टाइपेंड मिलेगा.
ट्रेनिंग के बाद: भाईसाब, जब आप ट्रेनिंग पूरी कर लेंगे, तो आपको ₹21,700 से ₹69,100 तक की सैलरी मिलेगी। और हां, इसके साथ आपको हर महीने ₹5,200 का MSP और महंगाई भत्ता (DA) भी मिलेगा.
प्रमोशन का चांस: प्रमोशन का खेल भी जबरदस्त है। आप मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर-I तक जा सकते हैं, और तब आपको ₹47,600 से ₹1,51,100 तक की सैलरी मिलेगी. और आगे बढ़ने के मौके भी मिलेंगे, बशर्ते आप मेहनती और काबिल हों।
कैसे करें आवेदन?
अब सबसे जरूरी बात, आवेदन कैसे करें? आप 7 सितंबर 2024 से लेकर 17 सितंबर 2024 तक भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. ध्यान रखना, सभी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करने होंगे, तो पहले से ही अपनी 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, पहचान पत्र और बाकी चीजें तैयार रखें क्योंकि आवेदन की आखिरी तारीख 17 सितंबर 2024 तक ही है इसके बाद कोई आवेदन नहीं लिया जाएगा, तो जल्दी-जल्दी अप्लाई कर लो भाईसाब.
भारतीय नौसेना SSR भर्ती 2024 के लिए आवेदन कैसे करें (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड) :
अब भाई लोग की सुविधा के लिए स्टेप बाई स्टेप आवेदन की प्रक्रिया को समझते है
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- अपने वेब ब्राउज़र में joinindiannavy.gov.in वेबसाइट खोलें।
- होमपेज पर जाएं और “Apply Online” या “Career Opportunities” सेक्शन की तलाश करें।
- SSR भर्ती 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 2: रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) करें
- अगर आप नए उम्मीदवार हैं, तो सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- “New Registration” पर क्लिक करें।
- मांगी गई सभी जानकारी भरें, जैसे कि आपका नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि आदि।
- आपके मोबाइल नंबर और ईमेल पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
स्टेप 3: लॉगिन करें
- सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने के बाद, अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।
- “Candidate Login” सेक्शन में जाएं और अपनी जानकारी भरें।
स्टेप 4: आवेदन पत्र (Application Form) भरें
- लॉगिन करने के बाद, आपको SSR भर्ती 2024 का आवेदन पत्र दिखाई देगा।
- इसमें सभी आवश्यक जानकारी जैसे कि आपकी शैक्षिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी, और पता भरें।
- सुनिश्चित करें कि आपने सभी जानकारी सही-सही भरी है।
स्टेप 5: दस्तावेज़ अपलोड करें
- अपने 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, फोटो, हस्ताक्षर और पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि) स्कैन करके अपलोड करें.
- दस्तावेज़ अपलोड करते समय ध्यान रखें कि उनकी साइज और फॉर्मेट सही हो.
स्टेप 6: आवेदन शुल्क जमा करें
- यदि आवेदन शुल्क आवश्यक है, तो इसे ऑनलाइन माध्यम जैसे कि डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से जमा करें.
- शुल्क भुगतान की पुष्टि करें और रसीद डाउनलोड कर लें.
स्टेप 7: आवेदन फॉर्म सबमिट करें
- सभी जानकारी और दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद, “Submit” बटन पर क्लिक करें.
- आवेदन पत्र जमा करने से पहले सभी भरी गई जानकारी की दोबारा जाँच कर लें.
- आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद एक पावती पृष्ठ (Acknowledgment Page) प्राप्त होगा.
स्टेप 8: आवेदन की प्रति डाउनलोड करें
- फॉर्म जमा करने के बाद आवेदन की एक हार्ड कॉपी या पीडीएफ फ़ाइल डाउनलोड करें.
- भविष्य में संदर्भ के लिए इसकी एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखें.
भारतीय नौसेना SSR परीक्षा 2024 का सिलेबस
भारतीय नौसेना SSR (Senior Secondary Recruit) परीक्षा में चार मुख्य विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं: गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, और सामान्य ज्ञान। परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होते हैं। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है, और गलत उत्तर पर नकारात्मक अंकन (Negative Marking) भी हो सकता है।
विषयों के अनुसार सिलेबस:
गणित (Mathematics)
यह खंड कक्षा 12वीं स्तर के गणित पर आधारित होता है। प्रमुख टॉपिक्स:
- बीजगणित (Algebra): सरल समीकरण, द्विघात समीकरण, गुणांकों के नियम।
- त्रिकोणमिति (Trigonometry): कोण, त्रिकोणमितीय अनुपात, पहचानें।
- ज्यामिति (Geometry): आयत, वृत, त्रिभुज, क्षेत्रमिति।
- कैल्कुलस (Calculus): अवकलन और समाकलन, सीमाएं।
- आंकड़े और संभाव्यता (Statistics and Probability): माध्य, माध्यिका, संभावना।
- पाठ्यक्रम: सेट्स, रेखाएँ और कोण, समय और कार्य, समय, दूरी और चाल, मिश्रण और आरोप, पाइप और टंकी, संख्या पद्धति, लघुगणक।
विज्ञान (Science)
यह खंड कक्षा 12वीं स्तर के विज्ञान पर आधारित होता है। प्रमुख टॉपिक्स:
- भौतिकी (Physics):
- गति के नियम (Laws of Motion)
- गुरुत्वाकर्षण (Gravitation)
- ऊष्मा और ताप (Heat and Thermodynamics)
- विद्युत (Electricity)
- चुंबकत्व (Magnetism)
- प्रकाशिकी (Optics)
- ध्वनि (Sound)
- रसायन विज्ञान (Chemistry):
- रासायनिक अभिक्रियाएँ (Chemical Reactions)
- अम्ल, क्षार और लवण (Acids, Bases, and Salts)
- परमाणु संरचना (Atomic Structure)
- आवर्त सारणी (Periodic Table)
- ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक यौगिक (Organic and Inorganic Compounds)
- विद्युत रसायन (Electrochemistry)
- जीवविज्ञान (Biology) (कुछ प्रश्न ही पूछे जाते हैं):
- कोशिका संरचना (Cell Structure)
- मानव शरीर रचना (Human Anatomy)
- प्रजनन प्रणाली (Reproductive System)
- आनुवांशिकी (Genetics)
अंग्रेजी (English)
अंग्रेजी का स्तर 12वीं कक्षा के समकक्ष होता है। मुख्य टॉपिक्स:
- व्याकरण (Grammar):
- Articles (a, an, the)
- Prepositions
- Conjunctions
- Tenses (Present, Past, Future)
- Active and Passive Voice
- Direct and Indirect Speech
- शब्दावली (Vocabulary):
- Synonyms and Antonyms
- One-word Substitution
- Idioms and Phrases
- अनुच्छेद (Passage):
- Reading Comprehension
- अपूर्ण वाक्य (Incomplete Sentence):
- Sentence Completion
सामान्य ज्ञान (General Knowledge)
इस खंड में सामान्य जागरूकता और वर्तमान घटनाओं से संबंधित प्रश्न होते हैं। मुख्य टॉपिक्स:
- इतिहास: भारतीय इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम।
- भूगोल: भारत और विश्व का भूगोल, महासागर, पर्वत, नदियाँ।
- राजनीति: भारतीय संविधान, संसद, राष्ट्रपति, राज्यपाल।
- खेल: क्रिकेट, ओलंपिक्स, प्रमुख खेल पुरस्कार।
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी: नवीनतम वैज्ञानिक खोजें, मिसाइलें, अंतरिक्ष अनुसंधान।
- समसामयिकी: राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाएं, प्रमुख पुरस्कार, पुस्तकें और लेखक।
- सांस्कृतिक ज्ञान: भारतीय त्योहार, नृत्य, परंपराएं, संगीत।
भारतीय नौसेना SSR परीक्षा 2024 का प्रारूप (Exam Pattern in Detail)
भारतीय नौसेना SSR (Senior Secondary Recruit) परीक्षा का प्रारूप महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह आपको परीक्षा के लिए एक बेहतर रणनीति बनाने में मदद करता है। आइए इसे विस्तार से समझते हैं:
1. प्रश्नों की संख्या (Number of Questions)
- कुल प्रश्न: परीक्षा में 100 प्रश्न होते हैं।
- प्रश्नों का प्रकार: सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार (MCQs) होते हैं, यानी प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प दिए जाते हैं, जिनमें से एक सही उत्तर चुनना होता है।
- विषयवार प्रश्न वितरण: प्रश्न चार मुख्य विषयों में विभाजित होते हैं:
- गणित (Mathematics): लगभग 25 प्रश्न
- विज्ञान (Science): लगभग 25 प्रश्न
- अंग्रेजी (English): लगभग 25 प्रश्न
- सामान्य ज्ञान (General Knowledge): लगभग 25 प्रश्न
हर विषय से 25 प्रश्न आते हैं, जिससे चारों विषयों पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है।
2. परीक्षा की अवधि (Duration of Exam)
- समय: परीक्षा के लिए कुल 1 घंटा (60 मिनट) का समय दिया जाता है।
- समय प्रबंधन: इस दौरान आपको सभी 100 प्रश्न हल करने होते हैं, यानी हर प्रश्न पर औसतन 36 सेकंड का समय मिलेगा। समय प्रबंधन इस परीक्षा में बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए पहले उन प्रश्नों को हल करें जो आपको अच्छे से आते हों और फिर समय बचने पर कठिन प्रश्नों पर ध्यान दें।
अंकन योजना (Marking Scheme)
- सही उत्तर: प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है।
- नकारात्मक अंकन: अगर आप गलत उत्तर देते हैं, तो 0.25 अंक काटे जाएंगे।
- यानी चार गलत उत्तरों से 1 अंक की कटौती हो जाएगी।
- अगर आपको किसी प्रश्न का उत्तर सही से नहीं आता है, तो उसे छोड़ देना बेहतर होता है, क्योंकि इससे नकारात्मक अंकन से बचा जा सकता है।
- अनुत्तरित प्रश्न: यदि आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देते हैं, तो उस पर कोई अंक नहीं कटेगा (न ही मिलेगा)।
भारतीय नौसेना SSR परीक्षा 2024 का प्रारूप (Exam Pattern in Detail)
भारतीय नौसेना SSR (Senior Secondary Recruit) परीक्षा का प्रारूप महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह आपको परीक्षा के लिए एक बेहतर रणनीति बनाने में मदद करता है। आइए इसे विस्तार से समझते हैं:
1. प्रश्नों की संख्या (Number of Questions)
- कुल प्रश्न: परीक्षा में 100 प्रश्न होते हैं।
- प्रश्नों का प्रकार: सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार (MCQs) होते हैं, यानी प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प दिए जाते हैं, जिनमें से एक सही उत्तर चुनना होता है।
- विषयवार प्रश्न वितरण: प्रश्न चार मुख्य विषयों में विभाजित होते हैं:
- गणित (Mathematics): लगभग 25 प्रश्न
- विज्ञान (Science): लगभग 25 प्रश्न
- अंग्रेजी (English): लगभग 25 प्रश्न
- सामान्य ज्ञान (General Knowledge): लगभग 25 प्रश्न
हर विषय से 25 प्रश्न आते हैं, जिससे चारों विषयों पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है।
2. परीक्षा की अवधि (Duration of Exam)
- समय: परीक्षा के लिए कुल 1 घंटा (60 मिनट) का समय दिया जाता है।
- समय प्रबंधन: इस दौरान आपको सभी 100 प्रश्न हल करने होते हैं, यानी हर प्रश्न पर औसतन 36 सेकंड का समय मिलेगा। समय प्रबंधन इस परीक्षा में बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए पहले उन प्रश्नों को हल करें जो आपको अच्छे से आते हों और फिर समय बचने पर कठिन प्रश्नों पर ध्यान दें।
3. अंकन योजना (Marking Scheme)
- सही उत्तर: प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है।
- नकारात्मक अंकन: अगर आप गलत उत्तर देते हैं, तो 0.25 अंक काटे जाएंगे।
- यानी चार गलत उत्तरों से 1 अंक की कटौती हो जाएगी।
- अगर आपको किसी प्रश्न का उत्तर सही से नहीं आता है, तो उसे छोड़ देना बेहतर होता है, क्योंकि इससे नकारात्मक अंकन से बचा जा सकता है।
- अनुत्तरित प्रश्न: यदि आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देते हैं, तो उस पर कोई अंक नहीं कटेगा (न ही मिलेगा)।
4. विषयवार वितरण (Subject-wise Weightage)
प्रत्येक विषय में से लगभग 25 प्रश्न होते हैं। प्रश्नों का वितरण इस प्रकार है:
गणित (Mathematics):
- गणित के प्रश्नों में अंकगणित, बीजगणित, त्रिकोणमिति, कैल्कुलस, और सांख्यिकी जैसे टॉपिक्स शामिल होते हैं।
- कुल प्रश्न: 25
विज्ञान (Science):
- इसमें भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry), और जीवविज्ञान (Biology) से प्रश्न आते हैं।
- कुल प्रश्न: 25
अंग्रेजी (English):
- अंग्रेजी खंड में व्याकरण, शब्दावली, वाक्य निर्माण और पठन कौशल से प्रश्न पूछे जाते हैं।
- कुल प्रश्न: 25
सामान्य ज्ञान (General Knowledge):
- इसमें भारतीय इतिहास, राजनीति, भूगोल, सामान्य विज्ञान, खेल, और समसामयिकी से जुड़े प्रश्न होते हैं।
- कुल प्रश्न: 25
मै ये उम्मीद करता हूँ की आप सभी भाई लोग को इस पोस्ट में इस भर्ती की जानकारी अची लगी होगी अगर इस पोस्ट में कुछ चीजे मिस प्रिंट हो या किसी में आपको संदेह हो तो आपसे अनुरोध है की कृपया भारतीय नौसेना के ऑफिसियल विज्ञापन को पढ़ ले जो आपको ऊपर के टेबल में लिंक दिया गया है. क्लिक करे