Table of Contents
Toggleबिहार न्याय मित्र ग्राम कचहरी भर्ती 2025: 2436 पदों पर बंपर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन!
अगर आप बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है! पंचायती राज विभाग, बिहार ने ग्राम कचहरी में न्याय मित्र भर्ती 2025 के लिए 2436 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 फरवरी 2025 से शुरू होकर 15 फरवरी 2025 तक भरे जाएंगे। अगर आप भी इस सुनहरे मौके का फायदा उठाना चाहते हैं, तो इस लेख को ध्यान से पढ़ें और आवेदन की पूरी प्रक्रिया समझें।
बिहार न्याय मित्र भर्ती 2025: मुख्य बातें
भर्ती संस्था: पंचायती राज विभाग, बिहार
पद का नाम: न्याय मित्र (ग्राम कचहरी)
कुल पद: 2436
आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 1 फरवरी 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 15 फरवरी 2025
आधिकारिक वेबसाइट: (अधिसूचना में उपलब्ध)
बिहार न्याय मित्र ग्राम कचहरी भर्ती 2025:महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन शुरू : 01/02/2025
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 15/02/2025
- पूर्ण फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि : 15/02/2025
- परीक्षा तिथि / मेरिट लिस्ट : निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार
आवेदन शुल्क
- सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस : एनए/-
- एससी / एसटी / पीएच : एनए/-
- नोट: आवेदन शुल्क संबंधी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उल्लेखित नहीं है।
बिहार न्याय मित्र भर्ती 2025 : आयु सीमा (01/01/2025 के अनुसार)
- न्यूनतम आयु: 25 वर्ष
- अधिकतम आयु: 65 वर्ष
- आयु में छूट: बिहार पंचायती राज न्याय मित्र ग्राम कचहरी भर्ती नियम 2025 के अनुसार अतिरिक्त छूट लागू होगी।
बिहार न्याय मित्र भर्ती 2025 :योग्यता
- बिहार निवासी होना अनिवार्य।
- भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि स्नातक (LLB) डिग्री।
- अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें।